Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बीकानेर: होटल हीरालाल में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, टला बड़ा हादसा…
Image

बीकानेर: होटल हीरालाल में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, टला बड़ा हादसा…

🟡 Bikaner News Today

बीकानेर शहर के जेएनवीसी क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध होटल हीरालाल में गुरुवार को अचानक शॉर्ट सर्किट से आग लगने की घटना सामने आई। जानकारी के अनुसार, होटल के रेस्टोरेंट हिस्से में लगे एसी यूनिट में शॉर्ट सर्किट होने के बाद आग भड़क उठी, जिससे मौके पर हड़कंप मच गया

आग लगने की सूचना मिलते ही होटल स्टाफ और आस-पास के लोगों ने फुर्ती दिखाते हुए गैस सिलेंडर बाहर निकाले, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। आग की लपटें उठते ही मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम भी पहुंची और पुलिस व स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि कुछ ही मिनटों में रेस्टोरेंट के हिस्से में धुआं फैल गया था, जिससे मेहमानों को बाहर निकालना पड़ा। समय रहते की गई तत्परता के चलते स्थिति को नियंत्रण में लाया जा सका।



1 Comments Text
  • natra88vn says:
    Your comment is awaiting moderation. This is a preview; your comment will be visible after it has been approved.
    Natra88vn…I’ve seen worse. The interface is clean enough, and the payouts seem prompt. Nothing revolutionary, but reliable. Worth a look: natra88vn
  • Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *