RASHTRADEEP NEWS
शुक्रवार को बीकानेर के बीक़मपुर के पास जंगल में आग लग गई। बीक़मपुर की रोही में इंदिरा गांधी मुख्य नहर की 1058 आरडी पर आग लगने से करीब 300 से ज्यादा पेड़ झुलस गए। जानकारी के अनुसार बज्जू कस्बे से करीब 40 किलोमीटर दूर आरडी 1056 से 1058 के बीच शुक्रवार दोपहर तीन बजे के करीब जंगल में अचानक आग लग गई। आग से कीकर, सफेदा सहित अन्य प्रजाति के 300 पेड़ झुलस गए।
आग लगने के बाद विभाग कर्मचारियों व ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए पानी के टैंकरों से पानी बुझाने का कार्य शुरू किया और 2 घंटे की कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाई। ग्रामीणों ने बताया कि करीब तीन घंटे देरी से दमकल पहुंची। तब तक आग पर काबू पा लिया था। इसके बाद धुएं को बुझाने का कार्य किया। आग लगने से करीब एक किलोमीटर दायरे में पेड़ झुलस गए। इसके बाद ग्रामीणों ने 3 टैंकरों की मदद से आग बुझाने का कार्य शुरू किया।