Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बीकानेर: प्लॉट कब्जे को लेकर फायरिंग और बवाल, घर में घुसकर मारपीट का आरोप…
Image

बीकानेर: प्लॉट कब्जे को लेकर फायरिंग और बवाल, घर में घुसकर मारपीट का आरोप…

Bikaner Crime News

बीकानेर जिले के देशनोक थाना क्षेत्र में जमीनी विवाद को लेकर सनसनीखेज घटना सामने आई है। विवाद के दौरान हवाई फायरिंग, घर में घुसकर मारपीट, महिला से धक्का-मुक्की और लूटपाट के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। इस मामले में गिरधारीलाल की रिपोर्ट पर देशनोक पुलिस थाने में नत्थूसिंह, ओमसिंह पुत्र नत्थूसिंह, भगवानसिंह, मैनसिंह पुत्र आसू सिंह, आनंद नाई सहित अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

परिवादी गिरधारीलाल ने पुलिस को बताया कि वह मूल रूप से जोधपुर का निवासी है और पिछले करीब 15 वर्षों से आम्बासर गांव में मोटर वाइंडिंग का कार्य कर रहा है। उसने चार वर्ष पूर्व अपनी दुकान के सामने स्थित एक खाली प्लॉट को इकरारनामे के जरिए खरीदा था, जिस पर बीते तीन वर्षों से बिजली कनेक्शन भी मौजूद है। वर्तमान में उक्त प्लॉट पर मकान निर्माण कार्य चल रहा था।

रिपोर्ट के अनुसार 12 दिसंबर की शाम करीब पौने पांच बजे आरोपी बिना नंबर की सफेद कैंपर और दो मोटरसाइकिलों पर सवार होकर मौके पर पहुंचे। आरोप है कि आरोपियों ने मौके पर हवाई फायरिंग की और जबरन खिड़की खोलकर घर में घुस गए। इस दौरान घर में मौजूद महिला के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट की गई तथा करीब 1 से 2 तोला सोने का लॉकेट लूटकर आरोपी फरार हो गए।

घटना यहीं नहीं रुकी, आरोपियों ने आसपास के पड़ोसियों के घरों पर पथराव किया और खिड़कियां तोड़ने का भी प्रयास किया, जिससे क्षेत्र में दहशत फैल गई। घटना के बाद देशनोक पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश व पूरे घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी गई है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *