🟡 Bikaner Crime News
बीकानेर जिले के बज्जू थाना क्षेत्र से इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवती के साथ पांच आरोपियों ने मिलकर सामूहिक दुष्कर्म किया। इस संबंध में पीड़िता ने बज्जू थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाते हुए न्याय की गुहार लगाई है।
पीड़िता ने बताया कि घटना 29 अक्टूबर की है। वह रास्ते से जा रही थी, तभी पांच युवक बाइक पर आए और जबरन उसे उठा ले गए। सुनसान स्थान पर ले जाकर आरोपियों ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं, बाद में उसे एक अन्य आरोपी के घर ले जाकर फिर से दुष्कर्म किया गया। किसी तरह आरोपियों के चंगुल से छूटकर युवती वहां से भाग निकली। उसने बताया कि आरोपियों ने उसे धमकी दी कि अगर उसने किसी को बताया तो जान से मार देंगे। पीड़िता की रिपोर्ट के आधार पर बज्जू पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। बीकानेर एसपी के निर्देश पर जांच का जिम्मा सीओ कोलायत संग्राम सिंह को सौंपा गया है।
पुलिस टीम ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई स्थानों पर दबिश शुरू कर दी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने भी जांच की प्रगति पर नजर रखी हुई है।














