Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बीकानेर: भाभी के साथ जबरदस्ती, देवरानी ने दी जान से मारने की धमकी…
Image

बीकानेर: भाभी के साथ जबरदस्ती, देवरानी ने दी जान से मारने की धमकी…

Bikaner Crime News

बीकानेर जिले के नोखा क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां भाभी के साथ उसके ही देवर द्वारा छेड़छाड़ और जबरदस्ती करने का गंभीर आरोप लगाया गया है। पीड़िता की ओर से एसपी कार्यालय में दी गई परिवाद रिपोर्ट के आधार पर नोखा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्रार्थिया के अनुसार, 18 नवंबर को दोपहर करीब 3 बजे वह अपने कमरे में सो रही थी। इस दौरान उसका देवर अचानक कमरे में घुस आया और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। विरोध करने पर उसने उसे धक्का देकर गिराने की कोशिश की। प्रार्थिया के चिल्लाने पर वह वहां से चला गया। कुछ देर बाद देवर अपनी पत्नी के साथ फिर लौटा और गाली-गलौज शुरू कर दी। प्रार्थिया ने बताया कि देवरानी ने धमकाते हुए कहा कि “इस घर में रहना है तो सब सहना पड़ेगा, नहीं तो निकल जाओ।”

पीड़िता का आरोप है कि ससुराल के एक अन्य सदस्य ने उसका वीडियो बनाने की कोशिश की। मना करने पर उसे जान से मारने और फांसी पर लटका देने की धमकी दी गई। आरोपियों ने दबंगई दिखाते हुए कहा—“पुलिस हमारा कुछ नहीं बिगाड़ सकती, चुपचाप सब सहो।” घटना से घबराई पीड़िता ने तुरंत 100 नंबर पर कॉल कर पुलिस बुलाया, लेकिन उसके अनुसार मौके पर पहुंची पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की और लौट गई। बाद में एसपी कार्यालय के हस्तक्षेप पर नोखा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *