🟢 Bikaner News Today
बीकानेर के करणी नगर स्थित होटल करणी भवन पैलेस के पास बुधवार दोपहर एक घर से तेज बदबू आने पर इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, यह घर जर्मनी से लौटकर आई डॉक्टर मोनिका भोजवानी का है, जो पिछले करीब तीन साल से एकांतवास में रह रही थीं और कई दिनों से घर से बाहर नहीं निकली थीं।
स्थानीय लोगों ने जब घर से भयंकर दुर्गंध महसूस की, तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर सीओ सदर अनुष्का कालिया पुलिस टीम के साथ पहुंचीं और स्थिति का जायजा लिया। चूंकि मकान अंदर से बंद था, इसलिए पुलिस ने कारपेंटर को बुलाकर गेट तोड़ने की तैयारी शुरू की है।
सूत्रों के अनुसार, डॉ. मोनिका के भाई डॉ. संजय भोजवानी, जो जर्मनी में रहते हैं, को घटना की जानकारी दे दी गई है। इस बीच, करणी नगर क्षेत्र में भारी भीड़ जमा हो गई है और लोग दरवाजा खुलने का इंतजार कर रहे हैं। फिलहाल, घटना के असली कारणों का पता दरवाजा खुलने के बाद ही चलेगा।














