🔴 Bikaner Crime News
बीकानेर जिले के श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां 35 वर्षीय महिला के साथ उसके ही परिवार के सदस्यों ने मारपीट और छेड़छाड़ की। इस संबंध में पीड़िता ने श्रीडूंगरगढ़ पुलिस थाने में अपने जेठ, देवर, जेठानी और जेठूते के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।
पीड़िता ने रिपोर्ट में बताया कि 30 अक्टूबर की शाम वह अपने खेत में काम कर रही थी, तभी उसका जेठ दीवार कूदकर खेत में आया और नशे की हालत में उसके साथ बदसलूकी करने लगा। विरोध करने पर अन्य परिजन भी मौके पर पहुंचे और लाठी से मारपीट कर उसे चोटें पहुंचाई।पीड़िता ने बताया कि आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी और उसके साथ जबरदस्ती की कोशिश की। इसके बाद वह किसी तरह मौके से निकलकर थाने पहुंची और पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल, पीड़िता का मेडिकल करवाया गया है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।














