🔴 Bikaner Crime News
बीकानेर शहर में भाई-बहन के साथ लाखों रुपए की जमीन धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। हनुमानगढ़ निवासी ताराचंद ने जेएनवीसी पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है, जिसमें राजेन्द्र पुत्र सोमदत को आरोपी बनाया गया है। यह घटना उदासर क्षेत्र में 2 अप्रैल 2024 से 23 मई 2024 के बीच की बताई जा रही है।
प्रार्थी ताराचंद ने पुलिस को बताया कि वह और उसकी बहन जमीन खरीदना चाहते थे। इसी दौरान उनकी मुलाकात आरोपी राजेन्द्र से हुई, जिसने उन्हें जमीन दिलाने का झांसा दिया। आरोपी की बातों पर विश्वास करते हुए दोनों ने उसे ₹39 लाख 94 हजार रुपए दे दिए। लेकिन जब नामांतरण की प्रक्रिया शुरू करनी थी, तो आरोपी ने टालमटोल करना शुरू कर दिया। बाद में पता चला कि जिस जमीन की बात की जा रही थी, उसका बैयनामा आरोपी ने खुद के नाम करवा लिया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए जेएनवीसी पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी ने रकम का इस्तेमाल कैसे किया और क्या इस फर्जीवाड़े में कोई और भी शामिल है।














