Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बीकानेर: विवाहिता महिला के साथ हुआ सामूहिक दुष्कर्म…
Image

बीकानेर: विवाहिता महिला के साथ हुआ सामूहिक दुष्कर्म…


RASHTRADEEP NEWS

बीकानेर के नापासर थाना क्षेत्र में एक विवाहिता के साथ दुष्कर्म करने और मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम के आदेश पर नापासर थाने में मुकदमा दर्ज करवाया गया। ओर, अब पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

जानिए पूरा मामला, थानाधिकारी जसवीर ने बताया कि महिला ने आरोप लगाया है, कि 21 मई को कतरियासर के मंदिर में दर्शन करने के बाद वो वापस अपने गांव लौट रही थी। उसने कालू को फोन किया तो वो लालगढ़ रेलवे स्टेशन पहुंच गई। जहां से उसे म्यूजियम चौराहे पर बुलाया गया। वहां पहुंची टेक्सी से पहुंची तो म्युजियम चौराहे से उसे मोटर साइकिल पर भारत माला रोड की ओर ले गया। उसके साथ दो और युवक थे।

तीनों युवकों ने मिलकर महिला के साथ भारत माला रोड के पास पहले दुष्कर्म किया। इसके बाद मारपीट करके रुपए छीन लिए। महिला ने नापासर थाने में इसकी रिपोर्ट दी तो एफआईआर दर्ज नहीं हुई। फिर महिला एसपी के समक्ष पेश होकर आपबीती बताई। इस पर एसपी ने जांच के आदेश दिए। अब पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 366, 376D, 323, 382 में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच गंगाशहर सीओ शालिनी बजाज को सौंपी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *