Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बीकानेर: रहस्यमयी ढंग से लापता हुई युवती, पिता ने युवक पर जताया शक…
Image

बीकानेर: रहस्यमयी ढंग से लापता हुई युवती, पिता ने युवक पर जताया शक…

Bikaner Crime News

बीकानेर के जेएनवीसी पुलिस थाना क्षेत्र से एक युवती को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मामला सामने आया है। युवती के पिता ने रंजीत नाम के युवक पर शक जताते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है।

परिवादी के अनुसार 30 नवंबर की सुबह करीब 10 बजे उसकी बेटी गांव की दुकान पर सामान लेने घर से निकली थी। काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने तलाश शुरू की, लेकिन पड़ोसियों व रिश्तेदारों के यहां भी कोई सुराग नहीं लगा। पिता ने आशंका जताई है कि रंजीत नाम का युवक उसकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास के क्षेत्रों में भी पुलिस टीमें तलाश में जुटी हुई हैं।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *