Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बीकानेर: फर्जी हस्ताक्षर से सरकारी फंड का गबन, मुकदमा दर्ज…
Image

बीकानेर: फर्जी हस्ताक्षर से सरकारी फंड का गबन, मुकदमा दर्ज…

Bikaner Crime News

फर्जीवाड़े के जरिए सरकारी राशि का गबन करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मामला बीकानेर जिले के पांचू थाना क्षेत्र की जांगलू ग्राम पंचायत का बताया जा रहा है। इस प्रकरण में ग्राम विकास अधिकारी (GVO) राधेश्याम सियाग ने जांगलू निवासी मोहनी देवी पत्नी बनवारी बिश्नोई, कैलाश बिश्नोई, राजकुमार सहित अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

रिपोर्ट के अनुसार, आरोपियों ने ग्राम विकास अधिकारी के फर्जी हस्ताक्षर और मोहर का उपयोग करते हुए षड्यंत्रपूर्वक सरकारी राशि का छलपूर्वक गबन किया। बताया जा रहा है कि यह रकम ग्राम पंचायत के विकास कार्यों से जुड़ी थी। जिसे फर्जी दस्तावेजों के माध्यम से निकाला गया।

ग्राम विकास अधिकारी राधेश्याम सियाग ने इस संबंध में लिखित रिपोर्ट देते हुए कहा कि आरोपियों ने धोखाधड़ी और जालसाजी कर सरकारी धन का दुरुपयोग किया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पांचू थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया है।

वर्तमान में मामले की जांच थानाधिकारी धीरेंद्र सिंह द्वारा की जा रही है। पुलिस अब आरोपियों के बैंक खातों और दस्तावेजों की जांच में जुटी है। ताकि यह पता लगाया जा सके कि गबन की गई राशि कहां और कैसे इस्तेमाल हुई।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *