RASHTRADEEP NEWS
बीकानेर के खाजूवाला में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय 3PWM का देर रात का मामला है। जहां दो कमरों के आगे बने बरामदों की छत गिर गई। गनीमत यह रही की स्कूल में बच्चों की छुट्टियां चल रही है, नहीं तो हो सकता था बड़ा हादसा।
ग्रामीणों ने कहा शिक्षा विभाग और ग्राम पंचायत को पहले भी अवगत करवाया। करीब 2 साल से ग्राम वासी बार बार अवगत करवाया जा रहा था पर शिक्षा विभाग और जनप्रतिनिधियों ने ध्यान नहीं दिया।















