Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बीकानेर: लालच ने तोड़ा पवित्र रिश्ता, विवाहिता ने पति–सास पर कराया मुकदमा दर्ज…
Image

बीकानेर: लालच ने तोड़ा पवित्र रिश्ता, विवाहिता ने पति–सास पर कराया मुकदमा दर्ज…

🟡 Bikaner Crime News

शादी का पवित्र बंधन विश्वास, प्रेम और सम्मान पर टिका होता है, लेकिन जब रिश्तों में लोभ और लालच घर कर जाए तो यह डोर टूटने में देर नहीं लगती। बीकानेर जिले के खाजूवाला पुलिस थाना क्षेत्र से ऐसा ही एक दर्दनाक मामला सामने आया है। जहां वर्षों से दहेज के लिए परेशान की जा रही विवाहिता ने आखिरकार न्याय की राह पकड़ी।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि 12 दिसंबर 2018 के बाद से उसके पति और सास द्वारा लगातार प्रताड़ना दी जा रही थी। विवाह के शुरुआती महीनों में सब कुछ सामान्य रहा, लेकिन बाद में ससुराल पक्ष दहेज की मांग पर अड़ गया। जब वह उनकी नाजायज मांगें पूरी नहीं कर सकी, तो उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा।

पीड़िता का आरोप है कि पति और सास समय-समय पर नई मांगें रखकर उसे तंग करते, धमकाते और मारपीट तक करते रहे। परेशान होकर उसने पुलिस में मुकदमा दर्ज करवाया। फिलहाल खाजूवाला पुलिस ने दहेज उत्पीड़न व मारपीट से संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *