Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बीकानेर: पशु की टक्कर से जीएसएस कर्मचारी की मौत…
Image

बीकानेर: पशु की टक्कर से जीएसएस कर्मचारी की मौत…

🔴 Bikaner Accident News

बीकानेर जिले के छत्तरगढ़ क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में जीएसएस कर्मचारी की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, यह हादसा 5 अक्टूबर को हुआ था, जब उत्तर प्रदेश निवासी ओमपाल (27) अपने काम पर जा रहा था। रास्ते में अचानक सड़क पर आए एक पशु की टक्कर से उसकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

स्थानीय लोगों ने घायल को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान ओमपाल की मौत हो गई। मृतक के जीजा विकास, निवासी उत्तर प्रदेश ने इस संबंध में छत्तरगढ़ पुलिस थाने में मर्ग रिपोर्ट दर्ज करवाई है। रिपोर्ट में बताया गया कि ओमपाल छत्तरगढ़ जीएसएस में विद्युत विभाग के ठेकेदार के पास प्राइवेट नौकरी करता था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़कों पर घूम रहे पशु लगातार हादसों का कारण बन रहे हैं। जिन पर रोक लगाने की ज़रूरत है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *