Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बीकानेर: आधा दर्जन लोगो पर मारपीट और पिस्टल से फायर करने का आरोप…
Image

बीकानेर: आधा दर्जन लोगो पर मारपीट और पिस्टल से फायर करने का आरोप…

RASHTRADEEP NEWS

बीकानेर जिले के जसरासर थाना क्षेत्र में आधा दर्जन लोगों पर गाड़ी टक्कर मारकर मारपीट करने व पिस्टल से फायर करने के आरोप का मामला दर्ज हुआ। पुलिस के अनुसार संतराम बिश्नोई निवासी बनिया ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि 24 मई को वह पेट्रोल पंप से बाइक लेकर घर आ रहा था। तभी स्कूल के पास तीन जनो ने उसे रोककर शराब के लिए रुपए मांगे। उसने मना किया, तो मारपीट करने लगा। वहां से भागकर घर आ गया।

उसने रात्रि को पुलिस को सूचना दी, तो दूसरे दिन उनके परिवार के लोग घर आ गए और गलती मानकर मुकदमा नहीं करने को कहा। 25 मई की रात्रि को वह घर परिनजों के साथ में बैठे थे। तभी घर के बाहर दो गाड़ियां चक्कर निकाल रही थी। उसके पिताजी रामजस जाने के लिए जैसे बाहर निकले, तो एक आरोपी ने कार से उसके पिताजी को टक्कर मार दी, जिससे वे जमीन पर गिर गए। इतने में कार व तीनों बोलेरो गाड़ी से लक्ष्मणराम निवासी सावतसर सहित 2-3 अन्य लोग लाठियों व पाइप लेकर आए और मारपीट शुरू की। शोर सुनकर पड़ोसी बाहर आ गए, तब एक जाने ने पिस्तौल निकाल कर फायर करी और गाड़ियां लेकर भाग गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *