Bikaner News
रविवार शाम को बीकानेर के गांधी पार्क में सनसनी फैल गई जब एक अधजला युवक अचानक बेकाबू हो गया। पुलिस और स्थानीय लोगों ने उसे काबू में करने की भरपूर कोशिश की, लेकिन युवक हमलावर रुख अपनाए रहा। आखिरकार कई प्रयासों के बाद उसे पकड़ा गया और एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया। फिलहाल युवक की पहचान अज्ञात है और यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि वह कैसे जल गया। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।














