Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बीकानेर: तेज बारिश बनी काल, छत ढहने से बच्चे की दर्दनाक मौत…
Image

बीकानेर: तेज बारिश बनी काल, छत ढहने से बच्चे की दर्दनाक मौत…

Bikaner Accident News

बीकानेर जिले के लूणकरणसर क्षेत्र के मलकीसर छोटा गांव में शनिवार देर रात बड़ा हादसा हो गया। देर रात करीब 3 बजे तेज बारिश के बीच एक कच्चे मकान की छत गिर गई, जिसकी चपेट में आकर 10 वर्षीय शौर्य की दर्दनाक मौत हो गई।

घटना चक 17 एमकेडी की है, जहां लकड़ी और घासफूस से बनी छत अचानक भरभराकर नीचे आ गिरी। हादसे के वक्त शौर्य अपनी मां ममता के पास सो रहा था। मलबा गिरने से शौर्य को गंभीर सिर की चोट लगी और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। जबकि मां के पैर में चोट आई है।

जानकारी के अनुसार, शौर्य के पिता धर्मपाल हादसे के समय घर में ही मौजूद थे। वह तेज बारिश के पानी को रोकने का इंतज़ाम कर रहे थे कि तभी छत गिर गई। पिता तो बच गए, लेकिन मां-बेटा दब गए।परिजन बच्चे को तुरंत सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्चे का शव फिलहाल मॉर्च्यूरी में रखा गया है। घटना की सूचना मिलते ही उपखंड अधिकारी दयानंद रूयल और प्रधान कानाराम गोदारा मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायज़ा लिया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *