⚪ Bikaner News Today
बीकानेर के 25 साल पुराने विवाद का बड़ा फैसला आखिरकार सामने आ गया है। पीडब्ल्यूडी (PWD) विभाग द्वारा सालों पहले मैसर्स हमीद मोहम्मद कांट्रेक्टर पर लगाई गई पेनल्टी अब विभाग पर ही भारी पड़ गई।
जानकारी के अनुसार, 25 साल पहले फर्म मैसर्स हमीद मोहम्मद कांट्रेक्टर ने पीबीएम अस्पताल के बच्चा विभाग की बिल्डिंग का निर्माण कार्य किया था। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद पीडब्ल्यूडी ने फर्म पर ₹16,000 की पेनल्टी लगा दी थी। इस कार्रवाई को फर्म ने अन्यायपूर्ण बताते हुए कोर्ट में चुनौती दी थी।
लंबी कानूनी लड़ाई के बाद सोमवार को राजस्थान हाईकोर्ट डबल बेंच ने बड़ा फैसला सुनाया। कोर्ट ने पीडब्ल्यूडी विभाग पर ₹6,99,981 का जुर्माना लगाया और सिटी डिवीजन ऑफिस को सीज करने के आदेश दिए। आदेश की पालना में आज ही ऑफिस को सीज कर दिया गया। जिला न्यायालय के सेल अमीन सत्यनारायण शर्मा ने मौके पर कार्यवाही कर ऑफिस को सील किया।















