⚫ Bikaner Accident News
बीकानेर जिले के नापसर थाना क्षेत्र के भारतमाला नौरंगदेसर इलाके में अलसुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार लूणकरणसर की ओर जा रही एक कार ट्रोले से टकरा गई। जिससे कार अनियंत्रित होकर पलट गई।
हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही नापसर पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि, इस मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही और अपर्याप्त रोशनी के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। फिलहाल पुलिस हादसे की विस्तृत जांच में जुटी हुई है।















