Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बीकानेर: बैरिकेड से टकराई तेज रफ्तार कार, नशे में धुत युवक हिरासत में…
Image

बीकानेर: बैरिकेड से टकराई तेज रफ्तार कार, नशे में धुत युवक हिरासत में…

Bikaner News

बीकानेर शहर के ढोला मारू के सामने रविवार रात एक बड़ा हादसा टल गया। तेज रफ्तार में आ रही एक कार यातायात शाखा द्वारा लगाए गए लोहे के बैरिकेड से जा टकराई और उसे काफी दूरी तक घसीटती चली गई। इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार, कार इतनी तेज गति में थी कि टक्कर के बाद बैरिकेड का एक हिस्सा कार के टायर में फंस गया और गाड़ी उसे दूर तक घसीटती चली गई। पास ही मौजूद फास्ट फूड गाड़ियों के पास खड़े लोगों ने सतर्कता दिखाते हुए कार को रुकवाया। घटना की सूचना मिलने पर सदर थाना प्रभारी दिगपाल सिंह चारण मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। कार में सवार दोनों युवकों को पुलिस ने हिरासत में लेकर थाने भेजा है। प्रारंभिक जांच में दोनों युवक नशे की हालत में पाए गए हैं। हालांकि, इस हादसे में किसी को चोट नहीं आई है। पुलिस ने मौके से कार को हटवा कर सामान्य यातायात बहाल किया।

गौरतलब है कि ढोला मारू क्षेत्र में स्थित शराब के ठेके के बाहर स्ट्रीट लाइट नहीं होने से रात के समय घना अंधेरा रहता है। जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है। स्थानीय लोग लंबे समय से यहां उचित प्रकाश व्यवस्था की मांग कर रहे हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *