⚪ Bikaner Accident News
बीकानेर शहर के गजनेर पुलिया के पास तेज रफ्तार और लापरवाही से चलाई गई कार ने बैलगाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी। इस सड़क हादसे में एक व्यक्ति की जान चली गई। घटना एक अक्टूबर की बताई जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार, सर्वोदय बस्ती ओडो का मोहल्ला निवासी पप्पु खां पुत्र जमाल खां ने नयाशहर थाना पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि उसका भाई लियाकत अली बैलगाड़ी लेकर गजनेर पुलिया से गुजर रहा था। तभी अचानक गलत दिशा से आती तेज रफ्तार कार ने बैलगाड़ी को टक्कर मार दी। इस हादसे में लियाकत अली गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
नयाशहर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच की जिम्मेदारी हेड कांस्टेबल अजय कुमार को सौंपी है। फिलहाल आरोपी कार चालक की तलाश जारी है।















