Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बीकानेर: तेज रफ्तार मालगाड़ी ने ली युवक की जान…
Image

बीकानेर: तेज रफ्तार मालगाड़ी ने ली युवक की जान…

🟡 Bikaner Accident News

बीकानेर जिले के नोखा थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक रेल हादसे की खबर सामने आई है। बीती रात रेल लाइन क्रॉस करते समय एक युवक मालगाड़ी की चपेट में आ गया। हादसा इतना भीषण था कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक की पहचान नोखा निवासी दामोदर भार्गव के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दामोदर रेल लाइन पार कर रहे थे तभी अचानक तेज रफ्तार मालगाड़ी आ गई और युवक उसकी चपेट में आ गया। हादसे के बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

सूचना पर नोखा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बागड़ी हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया गया। घटना से क्षेत्र में शोक की लहर है और स्थानीय लोग इसे बेहद दुखद बताते हुए रेल क्रॉसिंग पर सुरक्षा इंतजाम बढ़ाने की मांग कर रहे हैं।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *