Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बीकानेर: तेज रफ्तार बनी काल, बाइक फिसलने से दो युवक घायल–एक ने तोड़ा दम…
Image

बीकानेर: तेज रफ्तार बनी काल, बाइक फिसलने से दो युवक घायल–एक ने तोड़ा दम…

Bikaner Accident News

बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ में सोमवार रात एक भीषण सड़क हादसे ने सभी को झकझोर कर रख दिया। जानकारी के अनुसार, सेसोमू स्कूल के सामने हाइवे पर देर रात करीब 10 बजे एक बाइक फिसल गई, जिससे उस पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम वेलफेयर सोसायटी की एंबुलेंस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत उपजिला अस्पताल श्रीडूंगरगढ़ ले जाया गया।

डॉक्टरों ने दोनों को प्राथमिक उपचार दिया, लेकिन एक युवक की हालत नाजुक होने पर उसे बीकानेर पीबीएम अस्पताल रेफर किया गया। दुर्भाग्यवश, बीकानेर पहुंचने से पहले ही घायल युवक ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना पर स्थानीय पुलिस व गांव के सरपंच को अवगत करा दिया गया है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि, हाइवे पर रात के समय भारी वाहनों की तेज रफ्तार और रोशनी की कमी के कारण ऐसे हादसे अक्सर हो जाते हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से हाइवे पर स्ट्रीट लाइट लगाने और दुर्घटना-नियंत्रण उपायों की मांग की है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *