⚪ Bikaner Accident News
बीकानेर की मुख्य सड़क पर शुक्रवार शाम हुए दर्दनाक सड़क हादसे में नापासर निवासी घनश्याम सोनी की इलाज के दौरान मौत हो गई। जानकारी के अनुसार घनश्याम सोनी मोटरसाइकिल से बीकानेर से नापासर की ओर लौट रहे थे।
टोल नाका पार करते ही, गाढ़वाला पेट्रोल पंप के नज़दीक किसी अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि घनश्याम सोनी सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से उन्हें तुरंत पीबीएम ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया, जहां देर रात उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।परिवारजन के अनुसार मृतक के बेटे रामकिशन ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात वाहन और चालक की तलाश शुरू कर दी है। हादसा स्थल पर लापरवाही से तेज गति से दौड़ते वाहनों को लेकर लोगों में रोष भी देखने को मिला। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं, ऐसे में उचित सुरक्षा प्रबंध और सख्त निगरानी की जरूरत है।














