Bikaner News
यह घटना बीकानेर जिले के देशनोक मंदिर के पास रेलवे क्रॉसिंग के नजदीक एक दर्दनाक हादसा हो गया। कल रात 11 बजे के करीब एक अनियंत्रित ट्रक तेज रफ्तार में कार पर पलट गया, जिससे कार में सवार 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
पजानकारी के अनुसार, ट्रक नोखा से बीकानेर की ओर जा रहा था, जबकि कार नोखा की तरफ जा रही थी। इसी दौरान ट्रक का संतुलन बिगड़ गया और वह सीधा कार पर पलट गया। हादसे के बाद कार पूरी तरह पिचक गई और कार में सवार लोग ट्रक के नीचे दब गए।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। जेसीबी मशीन की मदद से ट्रक को हटाकर चार घायलों को देशनोक सीएचसी और दो को बीकानेर के पीबीएम अस्पताल भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया, क्योंकि मृतकों में 4 सगे भाई थे। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस इस मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में ओवरस्पीडिंग को हादसे की वजह माना जा रहा है।














