Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बीकानेर: कैफे की आड़ में हुक्का बार, पुलिस ने संचालक को गिरफ्तार…
Image

बीकानेर: कैफे की आड़ में हुक्का बार, पुलिस ने संचालक को गिरफ्तार…

Bikaner News

बीकानेर के कोटगेट थाना पुलिस ने रानी बाजार पुल के पास एक कैफे की आड़ में अवैध रूप से संचालित हो रहे हुक्का बार का पर्दाफाश किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से हुक्का पीते युवक और हुक्का तैयार कर रहे संचालक को पकड़ा।

थानाधिकारी विश्वजीत सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि रानी बाजार पुल के पास शौकीन कैफे नामक स्थान पर खाने के बहाने हुक्का बार चलाया जा रहा है। पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी तो वहां एक युवक सोफे पर बैठा हुक्के का सेवन करता मिला।कैफे का संचालक, जो बीकानेर के उदयरामसर का रहने वाला है, उस समय काउंटर पर हुक्का तैयार कर रहा था। पुलिस ने मौके से तीन हुक्कों के पाइप, सात विभिन्न फ्लेवर के तंबाकू पैकेट, 14 कोयले के टुकड़े और एक लोहे का छोटा चिमटा बरामद किया है।

संचालक को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस अब यह भी पता लगाने में जुटी है कि इस अवैध गतिविधि से जुड़े और कौन-कौन लोग हैं।

शहर में बढ़ती इस तरह की गतिविधियों को लेकर पुलिस अब सतर्क हो गई है। कोटगेट पुलिस की यह कार्रवाई एक सख्त संदेश है कि सार्वजनिक स्थानों पर अवैध हुक्का बार कतई बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *