Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बीकानेर: अचानक लगी आग से जला घरेलु सामान…
Image

बीकानेर: अचानक लगी आग से जला घरेलु सामान…

RASHTRADEEP NEWS

यह घटना बीकानेर जिले के लूणकरणसर के गांव कपूरीसर केचक 4 एमकेएम की रोही के खेत की है। जहां रविवार को ढाणी के छप्पर में अचानक आग लगने से अनाज, घरेलू सामान व नकदी जल गई।

किसान रामलाल नायक ने बताया कि वह दूसरे खेत चले गए। घर की महिलाएं पशुधन की देखभाल करने ढाणी से कुछ दूर थी। तभी ढाणी में बने छप्पर में अचानक आग लग गई। आग की लपटों देखकर आसपास के खेतों से लोग एकत्र हो गए। तब तक आग बहुत ज्यादा फैल गई। बड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पायाजा सका। आग में चार बोरी गेंहू, राशन का सामान, कपड़े, रजाई गद्दे, घरेलू बर्तन, आभूषण सहित कुछ नकदी भी जल गई।

https://rashtradeep.com/8-people-from-the-brides-side-were-crushed-by-a-car


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *