Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बीकानेर: पति ने उतारी रिश्तों की मर्यादा, पत्नी का अश्लील वीडियो बनाकर किया वायरल…
Image

बीकानेर: पति ने उतारी रिश्तों की मर्यादा, पत्नी का अश्लील वीडियो बनाकर किया वायरल…

Bikaner Crime News

कहा जाता है कि पति-पत्नी का रिश्ता सात जन्मों का बंधन होता है। लेकिन बीकानेर जिले के कोलायत थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आयी है। यहाँ एक युवक ने वैवाहिक रिश्तों की पवित्रता को तार-तार कर दिया।

पीड़िता की शिकायत के अनुसार, जुलाई 2024 में उसकी शादी हनुमानगढ़ निवासी युवक से हुई थी। लेकिन शादी के कुछ ही समय बाद युवक का असली चेहरा सामने आ गया। पति ने पत्नी की निजी पलों की अश्लील वीडियो रिकॉर्डिंग और नग्न तस्वीरें चोरी-छिपे बनाई और उन्हें फेसबुक, इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर अपलोड कर दिया। पत्नी ने जब इसका विरोध किया तो आरोपी पति ने उसके साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया। इतना ही नहीं, महिला ने अपनी एफआईआर में पति, सास, जेठ और जेठानी पर भी दहेज प्रताड़ना का गंभीर आरोप लगाया है।

यह मामला वैवाहिक रिश्तों में बढ़ती दरार और सोशल मीडिया के दुरुपयोग की बड़ी मिसाल बन गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *