Bikaner Crime News
बीकानेर जिले के नोखा थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला को उसका पति ससुराल ले जाने से साफ इनकार कर रहा है क्योंकि उसने दूसरी शादी कर ली। यह मामला कोर्ट इस्तगासे के बाद नोखा पुलिस थाने में दर्ज हुआ है।
पुलिस के अनुसार, मामला बुधरों की ढाणी निवासी लिछमणराम पुत्र चूनाराम द्वारा दर्ज कराया गया। परिवादी का कहना है कि उसकी पुत्री सुमन की शादी ग्राम धावा निवासी रुपाराम लोल के साथ हुई थी। आरोप है कि रुपाराम ने दूसरी शादी कर ली और अब सुमन को ससुराल नहीं ले जा रहा है। परिवादी ने यह भी आरोप लगाया है कि आरोपी ने जान-बूझकर उसकी मोटरसाइकिल को टक्कर मारी। इस संबंध में नोखा पुलिस ने रुपाराम लोल, रुगाराम पुत्र गुमानाराम और सुरपुरा निवासी हेतराम भांभू के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।















