RASHTRADEEP NEWS
यह मामला बीकानेर जिले के नोखा का है। जहां विवाहिता के साथ पति के दोस्त ने दुष्कर्म करने का प्रयास किया। पुलिस थाने में अपने पति के दोस्त रणवीर सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाय है। प्रार्थिया ने बताया कि उसका पति शराब पीने का आदि है। जिसके चलते वह शराब पीकर उसके साथ मारपीट करता है।
गुरुवार रात को करीब 10 बजे वह बच्चों के साथ कमरे में सो रही थी। इस दौरान उसका पति नशे में आया। उसके साथ रणवीर सिंह भी आया, रणवीर सिंह ने उसके पति को कमरे से बाहर निकालकर उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। जब महिला ने शोर मचाया, तो आरोपी दर कर भाग गया। विवाहिता महिला ने अपने पिता के साथ पहुंचकर पुलिस को सब बताया और पुलिस ने भी मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू करदी है।