⚪ Bikaner Crime News
बीकानेर जिले के बज्जू थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज अपहरण का मामला सामने आया है। जहां गाड़ियों में सवार होकर आए आरोपियों ने घर में घुसकर एक युवती को जबरन उठाकर ले जाने की वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता के पिता की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, 19 नवंबर को शिशपाल, श्रीचंद, राकेश, सुरेश भादू, अभिषेक और मोहनराम गाड़ियों में सवार होकर पीड़िता के घर पहुंचे। आरोपियों ने घर में मौजूद परिजनों को डराया-धमकाया और जबरदस्ती युवती का अपहरण कर वाहन में डालकर फरार हो गए।परिजनों के शोर-शराबे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई, लेकिन आरोपी मौके से निकल चुके थे। परिजनों ने तुरंत थाने पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी दी।
पुलिस ने परिवादी की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ अपहरण, डराने-धमकाने सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।














