Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बीकानेर: ऑटो व बाइक की टक्कर में मासूम की मौत, 8 घायल…
Image

बीकानेर: ऑटो व बाइक की टक्कर में मासूम की मौत, 8 घायल…


Bikaner News

बीकानेर जिले के नोखा के रोडा-पांचू सड़क मार्ग पर गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 3 वर्षीय मासूम की मौत हो गई, जबकि 8 अन्य लोग घायल हो गए। हादसा बाइक और टैक्सी (ऑटो) के बीच जोरदार टक्कर से हुआ। स्थानीय राहगीरों और पुलिस की तत्परता से घायलों को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

हादसे के समय टैक्सी में पांचू निवासी कस्तूर सुथार, घनश्याम उपाध्याय, सांवरमल, शिवम जोशी और जय उपाध्याय सवार थे। वहीं बाइक पर नागौर जिले के ढाढरवाला गांव निवासी पूर्णाराम जाट, उनकी पत्नी चंदूदेवी, पुत्री आरुषि और पुत्र लोकेश (3 वर्ष) सवार थे। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। राहगीरों ने घायलों को निकालकर अस्पताल पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

डॉक्टरों ने 3 वर्षीय लोकेश को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल सांवरमल, शिवम, जय और पूर्णाराम को प्राथमिक उपचार के बाद बीकानेर रेफर कर दिया गया। बाकी घायलों को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक बच्चे का शव जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। हादसे से क्षेत्र में शोक की लहर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *