Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बीकानेर: जोगमाया माता जी का हुआ भव्य श्रृंगार, महिलाओ संगीत के संग झूमे…
Image

बीकानेर: जोगमाया माता जी का हुआ भव्य श्रृंगार, महिलाओ संगीत के संग झूमे…

RASHTRADEEP NEWS

दशनाम गोस्वामी मोहल्ले में 400 वर्षो से प्राचीन श्री जोगमाया माता मंदिर में आषाढ़ मास तेरस पर भव्य श्रृंगार किया गया। इस दौरान दर्शन-पूजन के साथ भक्तों ने प्रसाद का भोग लगाया। वहीं दर्शन-पूजन कर पुण्य के भागी बने। ऐसी मान्यता है कि सच्चे हृदय से मां जोगमाया माता जी की आराधना करने वाले की सभी मुरादें पूरी होती हैं। जोगमाया माता जी को गुलाब के फूलों से सुंदर सजाया गया है। मंदिर में ही वैदिक विद्वानों द्वारा विधि विधान के साथ पूजन कि गई। विशाल श्रृंगार के साथ ही महिला मंडल द्वारा भक्ति भजनों का भी आयोजन किया गया था। स्थानीय महिला कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भक्ति गीतों से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। भक्तों ने तालियां बजाकर कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। माता के जयकारे से क्षेत्र गुंजायमान हो रहा था।

कार्यक्रम आयोजक राजाराम टाक ने बताया कि माता का सैकड़ो साल पुराना और बहुत ही जागृत मंदिर है। हमने पूजन तथा महिलाओं द्वारा भक्ति भजनों का आयोजन किया जा रहा किया गया। इसमें क्षेत्रीय लोगों का भी भरपूर सहयोग मिलता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *