Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बीकानेर: मकान की दीवार ढहने से मजदूर की हुई मौत…
Image

बीकानेर: मकान की दीवार ढहने से मजदूर की हुई मौत…

RASHTRADEEP NEWS

बीकानेर के सार्दुलगंज एरिया में एक मकान की दीवार गिरने से मजदूर की मौत हो गई और चार घायल हो गए। घटना गुरुवार शाम की है, जिसके बाद घायलों को पीबीएम हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। मृतक के भाई ने सदर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।दीवार ढहने के समय छह मजदूर काम कर रहे थे। गनीमत रही कि एक की मौत के अलावा शेष पांच की जिंदगी बच गई।

सार्दुलगंज में एक मकान में अंडरग्राउंड का निर्माण हो रहा था। अचानक एक दीवार ढह गई और काम कर रहे आम्बासर गांव के छगनलाल मेघवाल पर गिर गई और मौत हो गई। वहीं जेठाराम, पूनम, झूमरराम, मांगीलाल, जेठमल भी घायल हो गए।घायलों को पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। मृतक छगनलाल के बड़े भाई ने सदर थाने में मामला दर्ज कराया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया। दीवार ढहने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *