Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बीकानेर: भीषण गर्मी में तबीयत बिगड़ने से मजदूर की मौत…
Image

बीकानेर: भीषण गर्मी में तबीयत बिगड़ने से मजदूर की मौत…

RASHTRADEEP NEWS

समीपवर्ती जसवंतसर गांव में भीषण गर्मी में तबीयत बिगड़ने से एक मजदूर की मौत हो गई। मजदूर का शव महाजन अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। जानकारी के अनुसार जसवंतसर में पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी निवासी अमिश सारेंग पुत्र धनिश सारेंग मजदूरी का कार्य करता था। गुरुवार को भीषण गर्मी में तबीयत बिगड़ने से श्रमिक को सूरतगढ़ अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। बाद में ग्रामीणों ने मजदूर के शव को महाजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मोर्चरी में रखवाया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस ने बड़ी मशक्कत के बाद परिजनों का पता लगाकर घटना की जानकारी दी। परिजन महाजन के लिए रवाना हो गए हैं। पुलिस ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम परिजन आने के बाद किया जाएगा। इस मामले में जसवंतसर निवासी कृष्णकुमार पुत्र गंगादास स्वामी ने रिपोर्ट दर्ज करवाते हुए बताया कि चार माह से पश्चिम बंगाल का मजदूर अमिश सारेंग उसके खेत में कार्य करता था, जो दलाल के जरिये काम पर लगा था। गुरुवार को खेत में काम करते समय तेज गर्मी के कारण अचानक अचेत हो गया। ग्रामीणों की मदद से उसे सूरतगढ़ के अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने मजदूर अमिश को मृत घोषित कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *