Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बीकानेर: गाड़ी दिलवाने के नाम पर ठगे लाखो रुपए, मामला दर्ज…
Image

बीकानेर: गाड़ी दिलवाने के नाम पर ठगे लाखो रुपए, मामला दर्ज…

RASHTRADEEP NEWS

यह मामला बीकानेर के गंगाशहर थाना क्षेत्र का है। जहां रुपए भी ले लिए और गाड़ी भी नहीं दी। इस संबंध में आरकेसी बिल्डकॉन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड नोखा रोड के डायरेक्टर श्रीराम सियाग ने संतोष सिंह राजपुरोहित, सुनील राजपुरोहित, विष्णु सहित साहिल शर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।

याचक ने बताया कि, उसे गाड़ी खरीदनी थी। जिसके एवज में उसने सुनील राजपुरोहित के खाते में 09 नवंबर 2023 को आरकेसी बिल्डकॉन इंडिया प्रा.लि. के खाते से 8 लाख डाले। समय बीत जाने के बाद भी उसे गाड़ी उपलब्ध नहीं करवाई। तब आरोपि सुनिल कुमार राजपुरोहित 1 मार्च 2024 90 हजार रुपए व 28 मार्च 2024 को 1 लाख 50 हजार रुपए। कुल मिलाकर 4 लाख 40 हजार रुपए वापस खाते में डाल दिए। लेकिन बाकी के 5 लाख 60 हजार रूपए बाकी बार-बार मांगने पर भी वापस नहीं दे रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *