Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बीकानेर: जमीन की रंजिश बनी जान का खतरा, 7 हमलावरों ने किसान युवक पर बोला धावा…
Image

बीकानेर: जमीन की रंजिश बनी जान का खतरा, 7 हमलावरों ने किसान युवक पर बोला धावा…

🟢 Bikaner Crime News

बीकानेर जिले के श्रीकोलायत हिराई की ढाणी क्षेत्र में लंबे समय से चले आ रहे भूमि विवाद ने बुधवार देर रात हिंसक रूप ले लिया, जब कुछ हथियारबंद हमलावरों ने घात लगाकर एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। खेत में बुवाई देखने गए उमेद सिंह पुत्र कानसिंह भाटी (36) को सात आरोपियों ने ट्रैक्टर, कुल्हाड़ी और लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा।

पुलिस के अनुसार, रात करीब 8 बजे उमेद सिंह अपने खेत पर गए थे। इसी दौरान तीन ट्रैक्टर और दो गाड़ियों में आए सात हमलावरों ने उसे चारों तरफ से घेर लिया।
पीड़ित के अनुसार—

  • राजू सिंह ने पहले उन पर ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश की।
  • मनोहर सिंह और सुमेर सिंह ने कुल्हाड़ी से हमला कर दाहिनी टांग पर गंभीर चोट पहुंचाई।
  • इसके बाद सुमेर सिंह, भंवर सिंह, भीम सिंह, महेंद्र सिंह, नारायण सिंह और मल्लू सिंह ने लाठी-डंडों से ताबड़तोड़ प्रहार किए।

हमले में पीड़ित का दाहिना हाथ टूट गया, जबकि कमर, नाक और शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आईं।

परिवार ने बचाया, गंभीर हालत में पीबीएम अस्पताल में भर्ती। हमले की चीख-पुकार सुनकर पीड़ित के पिता कानसिंह और भतीजा समुंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और उसे गंभीर अवस्था में पीबीएम ट्रोमा सेंटर ले गए। फिलहाल उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। भागते समय आरोपियों ने उमेद सिंह की गाड़ी को भी टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया।

घायल के पर्चा बयान के आधार पर पुलिस ने सातों आरोपियों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस अब हमले की पूरी परिस्थितियों, भूमि विवाद की पृष्ठभूमि और आरोपियों की लोकेशन की जांच कर रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *