LLB Admission 2025
एलएलबी में प्रवेश के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए राहत की खबर — राजकीय विधि महाविद्यालय बीकानेर में एलएलबी फर्स्ट सेमेस्टर के एडमिशन की प्रक्रिया अंतिम दौर में पहुंच चुकी है। डॉ. भीमराव अंबेडकर लॉ यूनिवर्सिटी के निर्देशानुसार कॉलेज को 31 जुलाई तक प्रवेश प्रक्रिया पूरी करनी होगी, वहीं कक्षाएं 1 अगस्त से शुरू हो जाएंगी।कॉलेज प्रशासन ने ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया पहले ही शुरू कर दी है। 240 सीटों पर 192 आवेदन मिल चुके हैं और आवेदन की अंतिम तारीख 22 जुलाई तय की गई है। ऐसे में प्रवेश चाहने वाले अभ्यर्थियों के पास केवल दो दिन — सोमवार व मंगलवार का समय बचा है। रविवार को कॉलेज अवकाश रहेगा।
प्राचार्य डॉ. भगवानाराम विश्नोई ने स्पष्ट किया कि, आवेदन तिथि में कोई बढ़ोतरी नहीं होगी। प्रथम वर्ष में प्रवेश मेरिट के आधार पर दिया जाएगा। जिसमें यूजी व पीजी की अंकतालिका को वरीयता दी जाएगी।
- प्रवेश सूची — 26 जुलाई
- आपत्तियां जमा कराने की अंतिम तिथि — 26 जुलाई, दोपहर 1 बजे तक
- आपत्तियों का निस्तारण व फाइनल मेरिट/वेटिंग लिस्ट — 28 जुलाई
- फीस जमा कराने की अंतिम तिथि — 31 जुलाई














