Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बीकानेर: देर रात में मची चीख-पुकार, सोते हुए किसान की झोपड़ी में लगी आग…
Image

बीकानेर: देर रात में मची चीख-पुकार, सोते हुए किसान की झोपड़ी में लगी आग…

Bikaner News Today

देर रात श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां ठुकरियासर मार्ग पर धोलिया की रोही स्थित रामस्वरूप की ढ़ाणी में अचानक लगी आग ने किसान परिवार की पूरी गृहस्थी खाक कर दी। हादसे के समय दो झोपड़ों में परिवार के 7 सदस्य गहरी नींद में सो रहे थे, तभी अचानक आग की तपिश महसूस होते ही चीख-पुकार मच गई।

परिवार के लोगों ने तुरंत एक-दूसरे को बाहर निकालकर अपनी जान बचाई। ग्रामीणों ने भी मौके पर पहुंचकर मिट्टी और पानी डालकर आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन लपटें इतनी तेज थीं कि किसी का प्रयास सफल नहीं हो पाया। जब तक आग शांत हुई, तब तक पूरा सामान राख में तब्दील हो चुका था।

परिवार के अनुसार, ग्वार बेचकर दो दिन पहले ही करीब 10,000 रुपये का राशन खरीदा था, जो पूरी तरह जल गया। इसके अलावा— बुजुर्ग माता के पास रखे 7–8 हजार रुपये नकद, ग्वार, तिल, बाजरा, कपड़े, बर्तन, बिस्तर, जूते-चप्पल दैनिक उपयोग का पूरा सामान

ढाणी में बिजली का कनेक्शन नहीं है। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि चूल्हे की चिंगारी या दीपक की लौ ने आग को जन्म दिया होगा। घटना के बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन असफल रहे। लोगों ने सरपंच और पटवारी को सूचना देकर प्रशासन से पीड़ित परिवार को तत्काल राहत सहायता पहुंचाने की मांग की है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *