Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बीकानेर: देर रात लकड़ी के कारखाने में भीषण आग, 10 लाख का नुकसान…
Image

बीकानेर: देर रात लकड़ी के कारखाने में भीषण आग, 10 लाख का नुकसान…

Bikaner News Today

बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के मोमासर गांव में देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब गांव में स्थित एक लकड़ी के कारखाने में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते कारखाने में रखी करीब 10 लाख रुपये मूल्य की लकड़ी जलकर राख हो गई।

जानकारी के अनुसार यह कारखाना गांव निवासी सीताराम पुत्र कानजी सुथार के घर में बना हुआ है। देर रात अचानक कारखाने से आग की लपटें उठती देख आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर एकत्र हो गए और अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। आग की सूचना मिलते ही श्रीडूंगरगढ़ नगर पालिका की दमकल टीम मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद अग्निशमन कर्मियों ने आग पर काबू पाया, जिससे आग आसपास के रिहायशी हिस्सों तक फैलने से रोक ली गई।

प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। हालांकि प्रशासन द्वारा मामले की जांच की जा रही है। इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन आर्थिक नुकसान काफी अधिक बताया जा रहा है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *