Bikaner News
कल देर रात आईजी के निर्देशों पर पुलिस टीम अवैध डोडा जब्त किया था। जिसके चलते गिरफ्तार किया गया तस्कर मौके से तस्कर फरार हो गया था। जिसके बाद जैसे तैसे ग्रामीणों की मदद से तस्कर को गिरफ्तार किया। बताया जा रहा है कि, महाजन पुलिस टीम तस्कर को मौका मुआयना के लिए ले जा रही थी। इसी दौरान मौके पाकर तस्कर फरार हो गया था।
जिसके बाद लूणकरनसर, महाजन और कालू पुलिस थानों की टीमों को तस्कर ढूंढने के लिए लगाया गया। साथ ही 150 ग्रामीणों का भी सहयोग लिया गया। इस दौरान भारी जाब्ता तैनात रहा। देर रात तक पुलिस और ग्रामीण तस्कर को ढूंढते रहें। जिसके बाद रात 2 बजे के तस्कर को एक खेत से गिरफ्तार किया गया।