Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बीकानेर: आकाशीय बिजली का कहर, 22 भेड़ों की मौके पर मौत…
Image

बीकानेर: आकाशीय बिजली का कहर, 22 भेड़ों की मौके पर मौत…

Bikaner News

शुक्रवार शाम को बीकानेर जिले के लूणकरणसर के ग्राम मकड़ासर की रोही में अचानक गिरी आकाशीय बिजली ने भारी तबाही मचाई। खेत में चर रही 22 भेड़ों की मौके पर ही मौत हो गई। इस प्राकृतिक हादसे से ग्रामीणों में भय और चिंता का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार करीब 4 बजे बारिश के दौरान चूनाराम पुत्र संतूराम कुहार के खेत में अचानक आसमान से बिजली गिरी। इस दौरान वहीं मौजूद गुलाबसिंह पुत्र सांवतसिंह राजपूत की 15 और रेवन्तराम पुत्र संतूराम कुहार की 7 भेड़ें इसकी चपेट में आ गईं और मौके पर ही दम तोड़ दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद शुभलाई पशु चिकित्सालय से डॉक्टर को बुलवाकर सभी मृत भेड़ों का पोस्टमार्टम करवाया गया। इस गंभीर हादसे को लेकर ग्राम विकास अधिकारी व हलका पटवारी ने भी रिपोर्ट तैयार कर प्रशासन को सौंप दी है, ताकि पशुपालकों को मुआवजा दिलवाया जा सके।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *