Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बीकानेर: टाइल्स फैक्ट्री से लाखों की मशीनें पार…
Image

बीकानेर: टाइल्स फैक्ट्री से लाखों की मशीनें पार…

🟢 Bikaner Crime News

बीकानेर जिले के महाजन कस्बे सहित आसपास के ग्रामीण अंचलों में जहां सर्दी अपना असर दिखाने लगी है, वहीं चोरियों का ग्राफ भी तेजी से बढ़ता जा रहा है। मंगलवार देर रात हुई ताजा वारदात ने पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बना दिया। अज्ञात चोरों ने रेलवे स्टेशन के पास स्थित प्रभुदयाल आचार्य की ब्लॉक टाइल्स फैक्ट्री में सेंधमारी कर लाखों की मशीनें गाड़ी में डालकर चंपत हो गए।

सूत्रों के अनुसार, चोर फैक्ट्री के ताले तोड़कर अंदर घुसे और तीन महंगी मशीनों को खोलकर अपने साथ ले गए। एक मशीन को नहीं खोल पाने पर चोर उसे मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए। चोरी गई मशीनों की कीमत करीब एक लाख रुपये आंकी जा रही है। सबसे चिंताजनक बात यह है कि एक महीने के अंदर क्षेत्र में कई चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन पुलिस अभी तक एक भी बड़ा खुलासा नहीं कर सकी है।

गौरतलब है कि प्रभुदयाल आचार्य के साथ एक सप्ताह के भीतर यह दूसरी चोरी है। इससे पहले 5 नवंबर को पुलिस थाने से कुछ ही दूरी पर स्थित उनके सर्विस स्टेशन से भी मशीनें चोरी हो गई थीं। बावजूद इसके, पुलिस अब तक चोरों तक पहुंचने में असफल रही है।

ग्रामीणों का आरोप है कि रात्रिकालीन गश्त के अभाव में चोरों के हौसले बढ़ते जा रहे हैं। मंदिरों से लेकर दुकानों तक, चोर लगातार नए-नए स्थानों को निशाना बना रहे हैं। लगातार हो रही चोरियों से ग्रामीणों में भय और असंतोष बढ़ता जा रहा है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *