🔴 Bikaner Crime News
बीकानेर जिले के कोलायत थाना क्षेत्र के हदां पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई हदां रोही स्थित क्रिकेट ग्राउंड के पास गोचर भूमि में की गई, जहां आरोपी संदिग्ध परिस्थितियों में घूम रहा था।
हदां थानाधिकारी ईमीचंद ने बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक युवक अवैध पिस्टल लेकर इलाके में घूम रहा है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर दबिश दी।पुलिस ने मौके पर युवक की तलाशी ली, जहां उसके पास से एक अवैध पिस्टल बरामद हुई। इसके बाद उसे मौके पर ही हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान सतपाल बिश्नोई पुत्र ——, निवासी खिंदासर के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच एएसआई प्रकाशचंद को सौंपी गई है।














