⚪ Bikaner Crime News
पैसे की मांग करना एक व्यक्ति को इतना भारी पड़ गया कि उसे अस्पताल के बिस्तर तक पहुंचना पड़ा। मामला बीकानेर के मुक्ताप्रसाद थाना क्षेत्र का है, जहां पर उधार लिए गए पैसों की मांग करने गए व्यक्ति पर चाकू से वार कर दिया गया। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।
मिली जानकारी के अनुसार, मधुबनी (बिहार) निवासी सरोज कुमार यादव ने मुक्ताप्रसाद पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। रिपोर्ट में बताया गया कि 17 अक्टूबर की शाम करीब 7 से 9 बजे के बीच उसके पिता सर्वोदय बस्ती निवासी रंजना और उसके पति धमेन्द्र के घर पैसे का तकादा करने पहुंचे थे। इस दौरान दोनों पति-पत्नी गुस्से में आगबबूला हो गए।
बताया जा रहा है कि, विवाद बढ़ने पर धमेन्द्र ने सब्जी काटने वाले चाकू से उसके पिता पर वार कर दिया, जिससे उन्हें छाती और पेट में गंभीर चोटें आईं। घायल को तत्काल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहीं, पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट के आधार पर आरोपी दंपती के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद से इलाके में तनाव का माहौल है और पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।














