🟡 Bikaner Crime News
बीकानेर जिले के शेरूणा थाना क्षेत्र से मारपीट और लूटपाट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बींझासर निवासी ओमप्रकाश मेघवाल ने आरोप लगाया है कि 30 सितंबर की रात करीब 8 बजे रोही बींझासर में उसका रास्ता रोककर तीन लोगों ने मारपीट की, कपड़े फाड़ दिए और जेब से 47 हजार रुपए छीनकर ले गए।
पीड़ित ने थाने में दी रिपोर्ट में बताया कि आरोपियों राकेश, अशोक और रामनिवास ने जाति सूचक गालियां भी दीं और जान से मारने की धमकी दी। वारदात के बाद पीड़ित सीधे थाने पहुंचा और तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।














