Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बीकानेर: ट्रैक्टर के नीचे दबकर व्यक्ति की दर्दनाक मौत, चालक पर मामला दर्ज…
Image

बीकानेर: ट्रैक्टर के नीचे दबकर व्यक्ति की दर्दनाक मौत, चालक पर मामला दर्ज…

🔴 Bikaner News Today

बीकानेर जिले के बेरासर क्षेत्र में शनिवार को एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। खेत में कृषि कार्य के दौरान ट्रैक्टर पलट जाने से उसके नीचे दबकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान गजरुपदेसर निवासी सोहनलाल के रूप में हुई है।

इस घटना को लेकर मृतक के भाई धूड़ाराम पुत्र गोविंदराम जाट ने जसरासर पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट के अनुसार, घटना 16 नवंबर को बेरासर स्थित खेत भंवरलाल में हुई, जहां ट्रैक्टर चालक बजरंगलाल पुत्र रुपाराम जाट ट्रैक्टर चला रहा था। परिवादी ने आरोप लगाया कि, चालक की लापरवाही के चलते ट्रैक्टर अचानक पलट गया, जिसके नीचे दबने से सोहनलाल की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही जसरासर पुलिस थाने से टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए स्थानीय अस्पताल भिजवाया।

पुलिस ने चालक बजरंगलाल के खिलाफ लापरवाही से मृत्यु कारित करने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच हेड कांस्टेबल भंवरलाल द्वारा की जा रही है।



1 Comments Text
  • contactobetmaster says:
    Your comment is awaiting moderation. This is a preview; your comment will be visible after it has been approved.
    Need to get in touch with Betmaster? Contactobetmaster seems like the place to go. Hope their support is quick! Find what you need at: contactobetmaster
  • Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *