RASHTRADEEP NEWS
यह घटना बीकानेर जिले के नोखा की है। जहां विवाहिता ने अपने ससुराल पक्ष के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई। याचक ने बताया कि, उसके ससुराल वाले शादी के बाद से ही दहेज के लिए परेशान करते थे। ससुराल वालों की मांग पूरी न होने पर आरोपी ने उसका स्त्रीधन हड़प लिया। साथ ही, याचक का कहना है कि, उसके ससुर ने उसके साथ छेड़छाड़ कर लज्जा भंग करी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।