🟡 Bikaner Crime News
बीकानेर जिले के रणजीतपुरा थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां 25 वर्षीय विवाहिता ने दो युवकों पर घर में घुसकर मारपीट और लज्जा भंग करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने थाने में दी रिपोर्ट में बताया कि घटना 6 सितंबर की शाम करीब 5:30 बजे की है।
पीड़िता के अनुसार आरोपी संदीप और मोमराज उसके घर आए और जबरन अंदर घुसकर गाली-गलौच करने लगे। विरोध करने पर उन्होंने उसके साथ मारपीट की और कपड़े फाड़ते हुए अभद्र हरकत की। पुलिस ने विवाहिता की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है।














