Bikaner News
यह मामला बीकानेर जिले के नापासर थाना क्षेत्र की हैं। जहां 7 मार्च 2019 दहेज के लिए ससुराल पक्ष ने मारपीट कर विवाहिता को घर से निकाल दिया। इस संबंध में कल्याणसर उतरादा निवासी सोदर पुरोहित ने श्याम सुंदर, दिनेश, नवरतन, मुनी, मिनाक्षी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई।
याचक ने बताया कि, विवाहिता की शादी श्यामसुंदर से हुई। शादी के कुछ समय बाद से ही विवाहिता के ससुराल पक्ष वाले उसे दहेज के लिए डिमांड करने लगे। दहेज की डिमांड पुरी नहीं होने पर तंग ओर परेशान करने लगे। साथ ही, मारपीट कर घर से निकाल दिया। ओर ससुराल पक्ष ने उसका स्त्रीधन भी हड़प लिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।